April 20, 2026
59cc7372-2a3d-4200-8f35-b980e5825ad8.jpg

पत्रकारों को बताया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश।

उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने सोमवार को जिला सूचना कार्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन करते हुए विभाग द्वारा संचालित प्रचार-प्रसार गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही कार्यालय परिसर और सूचना केंद्र का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने जिला सूचना अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक और प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि इनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में सरकार और जनता के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा और हितों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में पत्रकारों के हितों को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की ने जनपद में मीडिया प्रबंधन, समाचार संप्रेषण और प्रचार-प्रसार की वर्तमान व्यवस्था की जानकारी दी। साथ ही जनपद के पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों से भी अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान बाल आयोग सदस्य योगेश रजवार, सूचना संरक्षक आशा गोस्वामी, सुधीर कुमार, गीता मेहर, खीमानंद जोशी, लक्ष्मण राम, रोहित कुमार, कमल मेहरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *