April 27, 2026
b4bbdb6f-1408-451f-a431-4f538c35f1aa.jpg

आबकारी विभाग को अवैध एवं कच्ची शराब पर कड़ी निगरानी रखते हुए छापेमारी कार्यवाही करने के दिए निर्देश

शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई,जिसमें वन विभाग, आबकारी,परिवहन विभाग,रोडवेज,राज्य कर विभाग,खनन,विद्युत,स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन,पर्यटन,सिंचाई विभागों की समीक्षा की गई।

1777271632 27 राजस्व प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ही कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी अधिकारियों आपसी समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना सुनाश्चित करे,इसके लिए उनके अधीन जो भी कार्य योजना संचालित हो रही है उसके लिए विभागाध्यक्ष से जानकारी प्राप्त करते हुए वर्ष 2026 के लिए कार्ययोजना तैयार करे,जिससे कि राजस्व प्राप्ति में वृद्धि हो सके।

1777271632 170 राजस्व प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के

उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए है कि जनपद में अवैध एवं कच्ची शराब की बिक्री किसी भी दिशा में न हो,इसके लिए उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ सयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सभी से नियमों का पालन कराया जाए,नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही सुनाश्चित की जाए।

उन्होंने खनन विभाग को निर्देश दिए है कि जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी निगरानी रखते हुए छापेमारी की कार्यवाही की जाए तथा अवैध खनन करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राजस्व प्राप्ति के लिए सभी अधिकारी संचालित योजनाओं एवं कार्यों का सफलता पूर्वक उनका क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करे,जिससे कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन निखिल शर्मा,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रुड़की जितेन्द्र चन्द,जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *