b1992c7b-cb2f-417c-be54-01cb68b498b1.jpg

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर हरिद्वार जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध चलाए गए सघन प्रवर्तन अभियान के पहले दिन आज प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बिना सत्यापन के संचालित हो रहे 50 ई-रिक्शा जब्त कर लिए। जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा ई-रिक्शा स्वामियों और चालकों के लिए पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित थी।

समयसीमा समाप्त होते ही आज एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा, परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी व मनीषा शाह और परिवहन उप निरीक्षक अश्वनी कुमार की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। ज्ञात हो कि सत्यापन प्रक्रिया के तहत ई-रिक्शा पर रूट आधारित रंग-कोडित क्यूआर स्टिकर लगाए जा रहे हैं और चालकों को पहचान पत्र दिए जा रहे हैं ताकि यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, हालांकि सत्यापन की सुविधा एआरटीओ कार्यालय में अभी भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *