September 11, 2026
9331fcf5-dfa0-4bba-8bd6-7f1cdd4c10cd.jpg

सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक चला योग सत्र, 27 मई को झील परिसर में होगा विशेष योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम।

बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। योग दिवस की उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही मंगलवार को कोलीढेक झील परिसर में ऑनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को योग एवं प्राणायाम का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों ने ऑनलाइन योग सत्र से जुड़कर अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम की विधियों की जानकारी देते हुए नियमित अभ्यास के लाभ भी बताए।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह ने बताया कि योग और प्राणायाम को लेकर लोगों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। विभाग के प्रशिक्षक नियमित रूप से लोगों को योगाभ्यास करवा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 27 मई को कोलीढेक झील परिसर में विशेष योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता अपेक्षित है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर गंगवार ने कहा कि योग दिवस को सफल बनाने के लिए विभाग लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योग कार्यक्रमों में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *