May 20, 2026
IMG-20260520-WA0237

बागेश्वर – नशे के कारोबार पर लगातार प्रहार कर रही बागेश्वर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने 4.99 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान मनीष कुमार उर्फ मरिया को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.99 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पहले भी NDPS के मामलों में जा चुका है जेल।

IMG 20260520 WA0235गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार उर्फ मरिया, निवासी घटबगड़ वार्ड, बागेश्वर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ इससे पहले भी वर्ष 2022 और 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इससे साफ है कि आरोपी नशे के धंधे से पहले भी जुड़ा रहा है।

सप्लाई चेन की कड़ियां खंगाल रही pulice

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी तक स्मैक कहां से पहुंची और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी।

बागेश्वर पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऑपरेशन प्रहार आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार में लगे लोगों के लिए स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि जिले में इस धंधे को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *