6d66efb8-a30a-4466-87c9-0df750079baa.jpg

कल्याणिका हिमालय देवस्थानम धर्मार्थ चिकित्सालय कनरा (डोल) आश्रम में निशुल्क चिकित्सा विभाग का शुभारंभ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि आंखों से संबंधित किसी भी बीमारी के मरीज इस निशुल्क चिकित्सालय में आकर जांच जरूर कराएं। आंखों से संबंधित सभी बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा।उद्घाटन के बाद ज्योति नेत्रालय हल्द्वानी के डॉक्टरों ने मरीजों की आंखों की जांच की, दवाइयां दीं और चिकित्सा परामर्श दिया। शिविर में भीम सिंह, भैरव पांडे, सुरेंद्र कुमार, हरीश नगरकोटी, रमेश सिंह, नवीन कुमार सहित दर्जनों लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई और उपचार लिया।

इस अवसर पर ज्योति नेत्रालय हल्द्वानी के मैनेजर सुमित नैनवाल, दिनेश मेहरा, ऑप्टोमेट्रिस्ट दनेश, निकिता के अलावा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत, जिला सचिव देवेंद्र धौनी, जिला महामंत्री दीवान सतवाल, जिला पंचायत प्रतिनिधि दीपक फर्त्याल, जिला सचिव रमेश बिष्ट, मोहन नगरकोटी, कमल बिष्ट, दीपक मलडा, चन्दन बोरा, नवीन राम, सुरेंद्र कुमार, मोहित आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *