August 10, 2026
1786286814_953_कांवड़-यात्रा-पर-आने-वाले-शिवभक्तों-का-स्वास्थ्य-खराब-होने.jpg

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिव भक्तों के उपचार हेतु 32 स्थानों पर लगाए गए है स्वास्थ्य शिविर*

*आज कांवड़ यात्रा के 11वें दिन 31739 शिवभक्तों का किया गया निशुल्क उपचार, अब तक कुल 1 लाख 93 हजार 3 सौ 74 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया जा चुका है शिवभक्तों के चिकित्सा उपचार हेतु 05 मेडिकल मोबाइल यूनिट भी शामिल की गई है,जिनके माध्यम से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने

हरिद्वार, पवित्र कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर के कैंप लगाए गए है,जहां पर शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब या किन्ही कारणों से चोट लगने पर तत्काल उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आर.के. सिंह ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवभक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है तथा आज कांवड़ यात्रा के 11वें दिन विभिन्न कैंपों में आए शिवभक्तों का जिसमें 31739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया गया है। अब तक कांवड़ यात्रा पर 1 लाख 93 हजार 3 सौ 74 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया जा चुका है।1786286890 638 कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान पहली बार 05 मेडिकल मोबाइल यूनिट शामिल की गई है जिनके माध्यम से शिवभक्तों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, समय-समय पर विश्राम करें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर निकटतम स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार अवश्य प्राप्त करें। जनपद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *