August 15, 2026
में-80-वां-स्वतंत्रता-दिवस-समारोह-हर्षोल्लास-के-साथ.jpeg

जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण।1786777920 955 जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ 1786777920 172 जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदानों को कृतज्ञतापूर्वक याद किया गया।

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में लाल चंदन का पौध किया रोपित

हरिद्वार,  जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित  ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पूर्व देशभक्ति गीत वंदेमातरम का गायन किया गया।1786777920 524 जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ 1786777920 958 जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ 1786777920 15 जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ 1786777920 506 जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ

           जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनायें एवं बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,वीर शहीदों ने देश के आजादी के लिए अपने प्राणों को निछावर कर आजादी दिलाई है ,जिस कारण आज हम अपना 80 वां स्वतंत्र दिवस मना रहे है।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहिदों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करना चाहिये।

    उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक पहुंचना है ताकि उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन मानस अपने कार्यों एवं समस्याओं को लेकर कार्यालय में आने पर उसकी जो भी समस्या एवं कार्य है उसे संबंधित अधिकारी एवं संबंधित पटल सहायक बिना किसी भेदभाव एवं स्वार्थ के कार्यों का तत्परता से निराकरण किया जाए ताकि किसी भी व्यक्ति को अपने कार्यों के लेकर दोबारा कार्यालयों में न आने पड़े।1786777920 997 जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ 1786777921 145 जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ 1786777921 424 जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ 1786777921 403 जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ

          आयोजित  समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों तथा राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प माला एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सैनानी जितेंद्र रघुवंशी,भारत भूषण विद्यालंकार,वीरेंद्र गहलोत,अर्जुन सिंह राणा,आशिक कुमार चौहान,कृष्ण गोपाल पंत,श्रीमती सुनीता त्रिपाठी,श्रीमती सरिता नेगी पंवार (सेवानिवृत विग कमांडर), राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह रावत,जसवंत सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया।

        कांवड़ मेले दौरान गंगा के तेज भाव में बहने वाले श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू करते हुए उनकी जान को बचाया गया, जिसके लिए बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप सेंटर के ग्रुप लीडर सूबेदार कुलविंदर सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।1786777921 196 जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ 1786777922 348 जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ 1786777922 104 जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ

   इस अवसर पर आनंदमई सेवा सदन इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतो की प्रस्तुति भी दी गई तथा गायन की प्रस्तुति देने पर छात्राओं को पुरुस्कार वितररित भी किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में लाल चंदन का पौध रोपित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आपदा प्रबंधन एवं एकुम्स कंपनी के सहयोग से चंदन एवं गुलमोहर के 100 पौधे रोपित किए गए।

     कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी नवीन मोहन द्वारा किया गया।

        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह एनडीआरएफ, पुलिस के जवान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके परिजन व राज्य आंदोलनकारी कलेट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी व छात्राएं मौजूद रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *