August 27, 2026
कार्यालय-पर-संत-श्री-शिरोमणि-गुरु-रविदास-महाराज-जी.jpg

देहरादून।महानगर कार्यालय पर *संत श्री शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650 जयंती कलश वंदन* कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी मंडल के अध्यक्षों कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर देश के महापुरुषों गुरुओं का सम्मान करती आ रही है इस वर्ष आने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 की जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत कई कार्यक्रम होने हैं जिसके अंतर्गत 29 जुलाई को राष्ट्रीय स्तर पर कलश वंदन वितरण कार्यक्रम किया गया था इसके चलते जिलों में प्रत्येक मंडलों में यह कलश वितरण कार्यक्रम होने थे आज यह कलश महानगर के प्रत्येक मंडल में जा रहे हैं प्रत्येक मंडल यह कलश अपने क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर में स्थापित किए जाएंगे जहां पर इनका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।कार्यालय पर संत श्री शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी 1787842757 631 महानगर कार्यालय पर संत श्री शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी

हम सभी को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के द्वारा समाज में समरसता भक्ति और उनके जीवन दर्शन के बारे में सभी को चर्चा करनी है तथा उनके संकल्प समाज में समरसता हो समानता हो को आत्मसर कर आगे बढ़ाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री खजानदास जी ने सभी कार्यकर्ताओं अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के दिशा निर्देश अनुसार आज भारतीय जनता पार्टी लगातार समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए काम कर रही है भारतीय जनता पार्टी समाज को समरसता के रूप में स्थापित करने का काम कर रही है संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का जीवन सदा मानव समानता, प्रेम, भक्ति, श्रम, सेवा और सामाजिक सद्भाव पर आधारित था।1787842757 157 महानगर कार्यालय पर संत श्री शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी

संत रविदास जी ने जाति-पाति और ऊँच-नीच के भेदभाव का विरोध किया। उन्होंने कहा था कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसके कर्म और आचरण से होती है। उनकी बेगमपुरा की कल्पना एक ऐसे आदर्श समाज के रूप में की जहाँ दुख, भेदभाव, भय और अन्याय न हो तथा सभी लोग सम्मान और स्वतंत्रता के साथ जीवन जी सकें।

कार्यक्रम में रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं महापौर सौरभ थपलियाल ने भी सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज समाज को एक नई चेतना देने वाले महान संत थे जिन्हें हमें हमेशा याद रखना चाहिए। 1787842757 613 महानगर कार्यालय पर संत श्री शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी 1787842758 405 महानगर कार्यालय पर संत श्री शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी

कार्यक्रम में महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी कार्यक्रम संयोजक ओम कक्कड़ सुनील शर्मा विनोद शर्मा कुलदीप पंत सुरेंद्र घेल मोतीराम महेश गुप्ता पूनम शर्मा अंकुर जैन रजत अग्रवाल सभी मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *