August 13, 2026
घर-तिरंगा-कार्यक्रम-के-अंतर्गत-जनपद-के-विभिन्न-ग्राम.jpg

*हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निकाली गई तिरंगा रैली*

*हरिद्वार।शासन के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में 09 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज पांचवें दिन हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया तथा आमजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ग्राम 1786632686 466 हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ग्राम 1786632686 550 हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ग्राम 1786632686 890 हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ग्राम

जिला पंचायत राज अधिकारी मुस्तफा खां ने अवगत कराया कि आज ग्राम पंचायत सलारी, ब्लॉक नारसन तथा ग्राम पंचायत खटका एवं ग्राम पंचायत दुधाला डाला वाला, ब्लॉक बहादराबाद में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के साथ ही अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया गया।1786632687 108 हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ग्राम 1786632687 884 हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ग्राम 1786632687 777 हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ग्राम 1786632688 690 हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ग्राम

इन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक घर तक देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गौरव का अवसर है और इस अवसर पर प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए तथा तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए।

रैली में प्रतिभाग करने वाले लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् सहित देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का संदेश भी दिया गया।

















Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *