August 20, 2026
एमएसएमई-एक्सपो-का-आयोजन-शुक्रवार-से.jpeg

एमएसएमई एक्सपो का आयोजन शुक्रवार से

हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का आयोजन शुक्रवार से
रानीपुर विधायक आदेश चौहान करेंगे एक्सपो का उद्घाटन
हरिद्वार, 20 अगस्त। भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की और से प्रेमनगर आश्रम में चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार से शुरू हो रहे एक्सपो का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान करेंगे। एक्सपो में जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली 180 कंपनियां अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी।1787235631 57 हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का आयोजन शुक्रवार से प्रदर्शनी के दौरान जैविक उत्पादों के उपयोग से होने वाले लाभ के विषय में आमजन को अवगत कराने के लिए सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। जानकारी देते हुए भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भारत बालियान ने बताया कि प्रेमनगर आश्रम के गोवर्धन हॉल में 21 अगस्त से 24 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे एक्सपो की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। भारत बालियान ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों से होने वाले लाभ से अवगत कराने के साथ इन उत्पादों के उपयोग को बढ़ाना देना है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में शामिल हो रही कंपनियां प्रदेश में निवेश करेंगी। जिससे प्रदेश के जैविक उत्पादों को देश विदेश में पहचान और बाजार मिलेगा। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस दौरान रोहित तोमर, शरद पांडे व सिद्धार्थ पंवार मोजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *