August 21, 2026
सड़कों-को-गड्ढामुक्त-करने-के-लिए-त्वरित-गति-से.jpeg

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे सड़क मरमत कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण जिसमें – सप्तसरोवर क्षेत्र में पुराना एआरटीओ से भारत माता मंदिर मार्ग एवं आयरिश पुल के पास धोबी घाट (बैरागी कैंप) मार्ग पर चल रहे टाइल्स निर्माण कार्यों का लिया जायजा

सड़क मरम्मत एवं टाइल्स निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ त्वरित गति से पूर्ण करने के दिए निर्देश

सड़क मरम्मत कार्य होने से संबंधित क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से भी मिलेगी निजात

मुख्यमंत्री के निर्देशन में 15 अक्टूबर तक जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दिए निर्देशसड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए त्वरित गति से

हरिद्वार, जनपद में क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशन में सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशन में 15 अक्टूबर तक जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लक्ष्य को लेकर संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुराना एआरटीओ से भारत माता मंदिर मार्ग तथा आयरिश पुल के पास धोबी घाट (बैरागी कैंप) मार्ग पर चल रहे टाइल्स निर्माण एवं सड़क मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1787321999 482 क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए त्वरित गति से 1787321999 784 क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए त्वरित गति से 1787321999 156 क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए त्वरित गति से
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग जो कांवड़ यात्रा एवं भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है,उससे गड्ढा मुक्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में 15 अक्टूबर तक जनपद के सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत एवं टाइल्स निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी कार्य तय मानकों के अनुरूप ही किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में सड़क मरम्मत एवं टाइल्स निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, वहां जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार किया जा रहा है। इससे बरसात के दौरान संबंधित क्षेत्रों में होने वाली जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा।1787321999 846 क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए त्वरित गति से 1787321999 553 क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए त्वरित गति से 1787322000 205 क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए त्वरित गति से 1787322000 875 क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए त्वरित गति से 1787322000 399 क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए त्वरित गति से
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन कराया जाए तथा सभी सड़क मरम्मत कार्यों को समयबद्ध और त्वरित गति से पूरा किया जाए, ताकि जनपदवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित सड़क सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस दौरान साईट इंजीनियर एनएचएआई रुड़की आकाश सिंह,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

















Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *