August 26, 2026
ने-पेड़ों-को-राखी-बांधकर-लिया-पर्यावरण-संरक्षण-का.jpg

*छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प*

‎*सूचना/टिहरी/ रक्षा बंधन के दृष्टिगत जौनपुर विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज दोंक की छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं ने पौधों को राखी बांधने के साथ उन्हें गले लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

‎कार्यक्रम संयोजक संजय प्रकाश सेमवाल ने कहा कि यदि हम अपनी परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़कर आगे बढ़ाएं, तो इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में परंपराओं के प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित होगी।

‎इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आशीष सगाई एवं इन्दु सैनी के मार्गदर्शन में नागराजा मंदिर के समीप नक्षत्र वाटिका का निर्माण भी किया। वाटिका में 27 नक्षत्रों के प्रतीक स्वरूप आंवला, बांस, पलाश, बेल, अर्जुन, नींबू आदि प्रजातियों के 27 पौधे लगाए गए।

‎प्रधानाचार्य राम औतार ने सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम अपने परिवेश को तभी बेहतर बना सकते हैं, जब अपनी परंपराओं को आधुनिकता एवं प्रासंगिकता के अनुरूप मनाएं।ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का

‎इस अवसर पर हेड गर्ल स्वाति सहित प्रियंका, सरस्वती, बबीता, अनिल एवं रंजना आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *