August 25, 2026
जनता-पार्टी-महानगर-सिद्धार्थ-उमेश-अग्रवाल-के-नेतृत्व-में.jpeg

आज भारतीय जनता पार्टी महानगर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ SIR प्रक्रिया में बाधा डालने के कांग्रेस के प्रयासों के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन किया गया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में धरना, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चल रही है जिसमें कथित रूप से बाधा उत्पन्न करने तथा जनमानस में भ्रम की स्थिति पैदा करने के कांग्रेस पार्टी लगातार अपने कार्यकर्ताओं आशीष नेतृत्व के द्वारा समय-समय पर अलग-अलग स्थान पर अनैतिक विरोध प्रदर्शन कर सरकारी कार्य में बाधा डालने का काम कर रही है कांग्रेस पार्टी लगातार समाज में और शांति बनाते हुए लोकतंत्र के नियमों का उल्लंघन कर जनहित कार्यों में बाधा डालती रही है भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून कांग्रेस के इस रवैया के लिए घोर विरोध प्रदर्शन करती है।
साथ ही जिला अधिकारी महोदय से निवेदन करती है कि SIR प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराए और बाधा डालने वालों व्यक्तियों के ऊपर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
चुंकि मतदाता सूची किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद होती है और उसकी शुचिता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। SIR जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय बनाना है।जनता पार्टी महानगर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में 1787653071 235 भारतीय जनता पार्टी महानगर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति अथवा मतदाता के नाम को लेकर कोई वास्तविक आपत्ति है, तो उसके निराकरण के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विधिक एवं संवैधानिक प्रक्रिया उपलब्ध है। लेकिन राजनीतिक दबाव बनाकर, अधिकारियों को प्रभावित करने का प्रयास करके अथवा जनमानस में भ्रम फैलाकर संवैधानिक प्रक्रिया को बाधित करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है।

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा SIR को लेकर जिस प्रकार का भ्रम फैलाने और कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन किसी संवैधानिक प्रक्रिया को दबाव की राजनीति के माध्यम से प्रभावित करने का अधिकार किसी को नहीं है।
उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और स्वतंत्रता के साथ आगे बढ़ाया जाए तथा प्रक्रिया में जानबूझकर बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा निष्पक्ष एवं शुद्ध मतदाता सूची के पक्ष में है और मतदाता सूची की विश्वसनीयता से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुरक्षित रहे और अपात्र नामों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत हटाया जाएं।1787653071 235 भारतीय जनता पार्टी महानगर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में 1787653071 802 भारतीय जनता पार्टी महानगर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में 1787653071 493 भारतीय जनता पार्टी महानगर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में 1787653072 514 भारतीय जनता पार्टी महानगर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में

धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा संकेत नौटियाल ओम कक्कड़ महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी विजेंद्र थपलियाल मंत्री मोहित शर्मा जगदीश सेमवाल समीर डोभाल विनोद शर्मा अक्षत जैन मोतीराम सुरेंद्र राणा कुलदीप पंत सुमन सिंह सुरेंद्र घेल बलदेव नेगी संजीव बालियान सुमित पांडे आशीष शर्मा प्रदीप रावत पूनम शर्मा सुषमा कुकरेती सौरभ शर्मा एवं महानगर पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *