August 28, 2026
पर्व-के-मद्देनजर-खाद्य-प्रतिष्ठानों-पर-छापेमारी-08-खाद्य.jpeg

‎रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 08 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संकलित
‎‎मिठाई, पनीर एवं दही के नमूने अधिकृत प्रयोगशाला भेजे गए, मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान रहेगा जारी
‎‎सूचना/टिहरी/: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी 08 खाद्य

‎अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मुनि की रेती एवं तपोवन बाजार स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों, डेयरी एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रख-रखाव तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का जायजा लेते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 08 नमूने संकलित किए गए।
‎‎सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गुलाब जामुन, रसगुल्ला, बर्फी एवं घेवर के 04, पनीर के 02 तथा दही के 02 नमूने जांच हेतु अधिकृत प्रयोगशाला भेजे गए हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि कोई नमूना मानकों पर असफल पाया जाता है तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
‎‎उन्होंने बताया कि छोटे-बड़े सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर समान रूप से निगरानी रखी जा रही है। खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठानों में मूल्य सूची चस्पा करने के निर्देश भी दिए गए।1787932047 931 ‎रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी 08 खाद्य 1787932047 78 ‎रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी 08 खाद्य
‎‎जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैंपलिंग एवं निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रखने तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
‎‎जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि त्योहारी सीजन में खाद्य सामग्री एवं मिठाइयां खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, स्वच्छता एवं प्रतिष्ठान की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
‎‎अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्रनगर बलवंत चौहान सहित विभागीय टीम शामिल रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *