August 23, 2026
शिरोमणि-गुरु-रविदास-जी-की-650वीं-जयंती-पर-झबरेड़ा.jpeg

झबरेड़ा

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर झबरेड़ा में भव्य कलश यात्रा एवं समारोह आयोजित

सामाजिक समरसता और सद्भाव का दिया संदेश, जिला रुड़की के 18 मंडलों तक पहुंचाया गया गुरु जन्मस्थली की पावन मिट्टी का कलशशिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर झबरेड़ा

झबरेड़ा, हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर “समरस संकल्प अभियान — समरसता में विश्वास, हमारे गुरु रविदास” के अंतर्गत झबरेड़ा में भव्य कलश यात्रा एवं समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।1787499263 344 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर झबरेड़ा

कलश यात्रा का शुभारंभ माननीय उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री देशराज कर्णवाल जी के कार्यालय, भगतोवाली, झबरेड़ा से हुआ। इसके पश्चात यात्रा शिव चौक स्थित गुरु रविदास जी के मंदिर पहुँची, जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पवित्र कलश को लेकर श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता देव फार्म हाउस, झबरेड़ा पहुँचे।1787499263 630 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर झबरेड़ा 1787499263 431 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर झबरेड़ा

इस अवसर की विशेष बात यह रही कि गुरु जन्मस्थली से लाई गई पावन मिट्टी के कलश को जिला रुड़की के सभी 18 मंडलों में संबंधित मंडल अध्यक्षों के माध्यम से भेजा गया। इस पहल का उद्देश्य गुरु रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जिले के प्रत्येक मंडल एवं जन-जन तक पहुँचाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास जी तथा प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा श्री बलबीर घुनियाल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।1787499263 95 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर झबरेड़ा 1787499264 705 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर झबरेड़ा 1787499264 349 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर झबरेड़ा

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, मानवता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव से मुक्त समतामूलक समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों ने गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, सद्भाव और समानता के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन गुरु रविदास जी के जयघोष एवं उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जय!
सामाजिक समरसता अमर रहे!1787499264 602 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर झबरेड़ा 1787499264 377 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर झबरेड़ा 1787499264 70 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर झबरेड़ा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *