August 16, 2026
80वें-स्वतंत्रता-दिवस-के-उपलक्ष-में-_रुड़की-के-कुष्ठ.jpg

*रुड़की।आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में _रुड़की के कुष्ठ आश्रम_ में _रोटरी क्लब_ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया एवं देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आश्रम में रह रहे सभी लोगों को फल एवं मिठाइयां वितरित की गईं।80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रुड़की के कुष्ठ

रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। स्वतंत्रता का असली अर्थ तभी सार्थक होगा जब हम समाज के हर वर्ग का ध्यान रखें।

*विशेष:* कार्यक्रम के दौरान ही _सुभाष सरीन जी_ को _देशराज कर्णवाल जी_ के जन्मदिन की सूचना मिलने पर उन्होंने केक मंगवाकर आश्रम में उनका जन्मदिन मनवाया। 1786802497 779 आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रुड़की के कुष्ठ

इसी के साथ _आरoसीoसीo_ की अध्यक्ष _वैजयंती माला कर्णवाल जी_ ने अपने पति _देशराज कर्णवाल जी_ के जन्मदिन के उपलक्ष में कुष्ठ आश्रम, सिविल अस्पताल, बागड़ियों एवं जेल में खाद्य सामग्री, मिठाइयां तथा दवाइयां वितरित कीं।80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रुड़की के कुष्ठ

*कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे:*

1. कैबिनेट मंत्री – _प्रदीप बत्रा जी_

2. मेयर – _अनीता अग्रवाल जी_ एवं मेयर प्रतिनिधि _ललित मोहन अग्रवाल जी_

3. आरoसीoसीo अध्यक्ष – _वैजयंती माला कर्णवाल जी_

4. राज्य मंत्री – _देशराज कर्णवाल जी_

5. राज्य मंत्री – _शोभाराम प्रजापति जी_

6. _राम सिंह सैनी जी_

7. रोटरी क्लब असिस्टेंट गवर्नर – _गगन सरीन जी_ एवं पूर्व असिस्टेंट गवर्नर _सुभाष सरीन जी_

8. अध्यक्ष – _अलका मित्तल जी_

9. _संजीव सैनी जी_

10. _वंदना मोहन जी_

11. _रीना नथानी जी_

12. _वीरेंद्र शर्मा जी_

तथा आश्रम में रहने वाले सभी व्यक्ति, आश्रम के पदाधिकारी व कर्मचारीगण और सैकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

*कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आश्रम में रहने वाले लोगों के लिए आर्थिक सहायता के रूप में लगभग _₹30,000_ का सहयोग एवं खाद्य सामग्री, मिठाइयां व दवाइयां भेंट की गई*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *