August 19, 2026
के-पास-NH-पर-दुर्घटनाग्रस्त-वाहन-की-जांच-शुरू.jpg

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडीधार, गुप्तकाशी, तलसारी, तहसील ऊखीमठ के समीप बीते 16 जुलाई को वाहन संख्या यूके 13 सीए-0826 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास उक्त दुर्घटना से संबंधित कोई जानकारी है, या वह कोई जानकारी देना चाहता है तो वह एक सप्ताह के भीतर लिखित अथवा मौखिक रूप से उपलब्ध करा सकता है।के पास NH पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जांच शुरू

फिलहाल जांच समिति दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *