August 24, 2026
के-साथ-बैठक-सौहार्दपूर्ण-सम्पन्न.jpeg

किसानों के साथ बैठक सौहार्दपूर्ण सम्पन्न।

रुद्रपुर  जिलाधिकरी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कृषकों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।

कृषकों की विभिन्न मांगों पर जिलाधिकारी अध्यक्षता में एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा जनपद स्तर की मांगो को शीघ्रता से निराकरण किया जाएगा तथा नीतिगत मांगों को शासन को भेजा जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषकों की कई मांगों पर पूर्व में ही उनके स्तर से कार्यवाही की जा चुकी है। इसके बावजूद वह निरन्तर कृषकों की समस्याओं को लेकर कभी भी किसी भी समय किसानों से वार्ता के लिए तत्काल बैठते हैं। अब प्रत्येक माह किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा ।के साथ बैठक सौहार्दपूर्ण सम्पन्न

कृषक प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि काशीपुर चीनी मिल का वर्ष 2007 एवं 12-13 का कृषकों का बकाया है। इस सम्बन्ध में इलाहाबाद में वाद चल रहा है। इसके अतिरिक्त चीनी मिल प्रबन्धक ने चीनी मिल के 50 एकड़ भूमि अपने परिवार के लोगों के नाम बिकी कर दी है।इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सहायक गन्ना आयुक्त इलाहाबाद जाकर केस की पैरवी करें और उसका शीघ्रता से निराकरण कराने का प्रयास करें , निर्णय होने पर किसानों का प्राथमिकता से भुगतान किया जाएगा,तथा
भूमि के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में समिति बनाई जायेगी, जिसमें एसडीएम काशीपुर, गन्ना अधिकारी भी सदस्य होंगे। यह समिति भूमि हस्तानान्तरण के प्रकरणों की जांच करेगी व एक माह में जॉच कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए।

जसपुर के पतरमपुर भूमि प्रकरण के सम्बन्ध में किसानों द्वारा शिकायत की गयी। इस सम्बन्ध में भी अपर जिलाधिकारी एफ०आर० की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया, जो प्रकरण की विस्तृत जांच कर आख्या उपलब्ध करायेगी।

काशीपुर बाईपास पर बागवाड़ा के पास सर्विस रोड बनाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एन एच ए आई चेयरमैन को उनकी ओर से अर्द्धशासकीय पत्र प्रेषित करने के निर्देश पी डी एन एच ए आई को दिए।

कृषि भूमि के विनियमितीकरण के सम्बन्ध में शासन से शासनादेश प्राप्त होते ही कैम्प लगाकर पारदर्शिता के साथ नियमितीकरण का आश्वासन जिलाधिकारी की ओर से कृषकों को दिया गया। साथ ही किसानों की मांग पर बाजपुर मंडी में किसान भवन खाली कर तुरंत किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

वाहनों की ओवर लोडिंग एवं जाम लगने के सम्बन्ध में एस०पी० सिटी, रूद्रपुर को मौका मुआयना कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकार ने किसानों से अपील की कि वे 31सितम्बर से पूर्व अपना पंजीकरण करा ले,जिससे 01 अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाली धान कय प्रक्रिया सही से निर्बाध चल सके। धान कय केंद्र पूर्व की भांति पर्याप्त स्थानों पर खोले जाएंगे। जिलाधिकारी महोदय ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि कृषकों की मांग के अनुसार यूरिया एवं डी०ए०पी०/एन०पी०के० उपलब्ध करायी जाए।

बैठक में जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, गन्ना आयुक्त टी०एस० मर्तोलिया, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी मुख्य कृषि अधिकारी डॉ वीके यादव, सहायक आयुक्त गन्ना शैलेंद्र , क्षेत्रीय विपणन अधिकारी लता मिश्रा, पी डी एन एच ए आई अंचल बंसल एवं कृषक प्रतिनिधियों की ओर से अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *