August 10, 2026
में-विभिन्न-स्कूलों-एवं-विकास-खंडों-की-ग्राम-पंचायतों.jpg

हरिद्वार, शासन के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में आज 09 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जनपद के विभिन्न स्कूल एवं विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में साइकिल रैली एवं हर घर तिरंगा रैली का सफल आयोजन किया गया।में विभिन्न स्कूलों एवं विकास खंडों की ग्राम पंचायतों

मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने अवगत कराया है कि रोशनाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शिकारपुर, नेता सुभाष चंद्र आवासीय विद्यालय लालढांग एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भगवानपुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों द्वारा वंदेमातरम गीत का गायन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया।1786288224 375 जनपद में विभिन्न स्कूलों एवं विकास खंडों की ग्राम पंचायतों
जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा खां ने अवगत कराया है कि विकास खंड खानपुर एवं लक्सर की ग्राम पंचायत चंदपुर बंगार में युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में साइकिल रैली एवं घर-घर जाकर पैदल रैली का भी आयोजन किया गया तथा ग्राम पंचायत ढाढकी, लक्सर एवं अन्य ग्राम पंचायतों द्वारा भी स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।1786288224 480 जनपद में विभिन्न स्कूलों एवं विकास खंडों की ग्राम पंचायतों1786288224 587 जनपद में विभिन्न स्कूलों एवं विकास खंडों की ग्राम पंचायतों


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *