September 2, 2026
मंत्री-सतपाल-महाराज-ने-खानपुर-में-जलभराव-क्षेत्रों-के.jpeg

प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने खानपुर में जलभराव क्षेत्रों के प्रभावित किसानों की समस्याएं सुनीं, बाढ़ नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की

ग्रामीणों को हरसंभव सहायता का भरोसा, अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश

हरिद्वार, प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को लक्सर-पुरकाजी मार्ग स्थित खानपुर के जटा शंकर महादेव मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जलभराव क्षेत्रों के प्रभावित किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बाढ़ नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मंत्री सतपाल महाराज ने खानपुर में जलभराव क्षेत्रों के
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल भराव प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग और संबंधित एजेंसियां संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखें और आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण करें।
सतपाल महाराज ने कहा, “राज्य सरकार जल भराव क्षेत्रों के प्रभावित किसानों और ग्रामीणों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। जिन क्षेत्रों में जलभराव से किसानों को नुकसान हुआ है, वहां हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि राहत कार्यों में तेजी लाएं और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।”
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बाढ़ नियंत्रण के लिए स्थायी एवं प्रभावी उपायों पर भी कार्य किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भी सहभागिता की तथा क्षेत्रवासियों के साथ संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना।1788188144 248 प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने खानपुर में जलभराव क्षेत्रों के
इस दौरान महंत शंकर दास जी, प्रदेश अध्यक्ष,सनातन हिंदु वाहिनी महंत संजय नाथ जी, महंत प्रेमानंद जी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डा० मधु सिंह,राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि,डा०प्रीतम सिंह ,प्रदेश संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ मोहित कौशिक,मण्डल अध्यक्ष भगत सिंह,अरूण चौधरी सहित जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *