August 12, 2026
गहन-पुनरीक्षण-SIR-2026-को-लेकर-राजनीतिक-दलों-के-साथ.jpg

*विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न*

*हरिद्वार।  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन के संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।गहन पुनरीक्षण SIR 2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों एवं ‘नो मैपिंग (Unmapped)’ श्रेणी के मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी मामलों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बीएलओ स्तर पर की जा रही है।

उन्होंने कहा कि विसंगतियों पर जो नोटिस  निर्गत किए गए है उनकी सुनवाई बीएलओ स्तर एवं एईआरओ द्वारा की जा रही है तथा अनमैपिंग (Unmapped) मतदाताओं के संबंध में उन्होंने कहा कि निर्धारित 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिससे पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1786543276 594 विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जायेगा।

इस अवसर पर विधायक भगवानपुर ममता राकेश,विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद,विधायक ज्वालापुर ई रवि बहादुर,विधायक लक्सर शहजाद, विधायक झबरेड़ा वीरेंद्र कुमार जाति ,विधायक मंगलौर काजी निजामुद्दीन, जिला महामंत्री भाजपा संजीव चौधरी, जिलाध्यक्ष बीएसपी मदन पॉल, सीपीआईएम राजीव गर्ग, जिलाध्यक्ष कांग्रेस अमन गर्ग,जिला उपाध्यक्ष भाजपा संदीप अग्रवाल,नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी,उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *