September 3, 2026
मैदान-में-गूंजा-जोश-डीएसएमपीएस-में-मनाया-गया-राष्ट्रीय.jpg

खेल मैदान में गूंजा जोश, डीएसएमपीएस में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

****क्रिकेट से खो-खो और बैडमिंटन तक विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र से किया सम्मानित

हरिद्वार। सीतापुर, ज्वालापुर स्थित धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल (DSMPS) में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 31 अगस्त एवं 1 सितंबर को दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। आयोजन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को समर्पित रहा।

कक्षा III से XII तक के विद्यार्थियों ने क्रिकेट, स्केटिंग, खो-खो, बैडमिंटन और रस्साकशी सहित छह अंतरकक्षीय प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। खेल मैदान में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।मैदान में गूंजा जोश डीएसएमपीएस में मनाया गया राष्ट्रीय

समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के निदेशक मुकुल चौहान एवं प्रधानाचार्या साधना भाटिया ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है।1788450699 175 खेल मैदान में गूंजा जोश डीएसएमपीएस में मनाया गया राष्ट्रीय 1788450699 226 खेल मैदान में गूंजा जोश डीएसएमपीएस में मनाया गया राष्ट्रीय 1788450699 2 खेल मैदान में गूंजा जोश डीएसएमपीएस में मनाया गया राष्ट्रीय

विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन की सफलता के लिए खेल विभाग एवं सभी शिक्षकों की सराहना की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि सच्ची जीत केवल पदक हासिल करना नहीं, बल्कि पूरे उत्साह से भाग लेना, सीखना और निरंतर बेहतर बनने का प्रयास करना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *