September 15, 2026
मयूर-दीक्षित-के-निर्देशन-में-सुमन-नगर-में-जलभराव.jpeg

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सुमन नगर में जलभराव की निकासी का कार्य युद्धस्तर पर जारी, जिला प्रशासन लगातार कर रहा निगरानी

अब तक लगभग 81 लाख लीटर पानी की निकासी, प्रभावित गलियों से जलभराव हटाने और जनजीवन सामान्य बनाने के लिए विभिन्न विभाग समन्वित रूप से जुटेमयूर दीक्षित के निर्देशन में सुमन नगर में जलभराव

हरिद्वार,   जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के निर्देशन में तहसील हरिद्वार एवं विकासखंड बहादराबाद के अंतर्गत सुमन नगर क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न जलभराव की स्थिति से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर जल निकासी का कार्य लगातार कराया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पूरे अभियान की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल की जा सके।
आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील प्रशासन हरिद्वार तथा अनुरक्षण शाखा (गंगा), उत्तराखंड जल संस्थान हरिद्वार द्वारा पंपों एवं ट्रैक्टर टैंकरों की सहायता से जलभराव वाले क्षेत्रों से लगातार पानी निकाला जा रहा है। प्रभावित मोहल्लों में लोगों को राहत पहुंचाने और आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए निरंतर पंपिंग की जा रही है।1789483506 795 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सुमन नगर में जलभराव
अभियान के तहत अब तक बंधा संख्या 01, 02, 03, 04 एवं 05 की जलभराव वाली अधिकांश गलियों से पानी की निकासी कर दी गई है। बंधा संख्या 03 की शेष गलियों में जल निकासी का कार्य तेजी से प्रगति पर है। दिनांक 01 सितंबर 2026 से अब तक लगभग 81 लाख लीटर पानी की निकासी का कार्य पूरा किया जा चुका है।
सिंचाई विभाग द्वारा जेसीबी मशीनों से नालों की सफाई कराई गई है तथा कच्चा नाला खोदकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जा रही है। वहीं विकासखंड बहादराबाद द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में कीटनाशकों का छिड़काव भी कराया गया है, ताकि जलभराव के बाद संक्रामक बीमारियों की संभावना को कम किया जा सके।1789483506 338 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सुमन नगर में जलभराव
आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत को पटवारी नवीन त्यागी ने अवगत कराया कि तहसील प्रशासन की ओर से वर्तमान में सुमन नगर में जल निकासी के लिए एक ट्रैक्टर, एक वाटर पंप तथा दो टैंकर लगातार कार्यरत हैं। पिछले दो-तीन दिनों से वर्षा नहीं होने के कारण अगले दो दिनों के भीतर जल निकासी का कार्य पूर्ण होने की संभावना है।
सहायक अभियंता, उत्तराखंड जल संस्थान (सीवर) जुनैद ने बताया कि सुमन नगर की गली संख्या 03 में लगभग 60 प्रतिशत जल निकासी का कार्य पूरा हो चुका है तथा शेष पानी की निकासी भी अगले दो दिनों में पूर्ण कर दी जाएगी।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को सुमन नगर क्षेत्र में लगातार मौके पर निगरानी बनाए रखने तथा जल निकासी कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *