September 18, 2026
स्तरीय-मुख्यमंत्री-चैम्पियनशिप-ट्रॉफी-खेल-महाकुंभ-2026–27-के-अंतर्गत.jpg

*राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद में कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ*

*महामंडलेश्वर श्री रविन्द्रानन्द जी महाराज ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन*

*राज्य के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-19 तथा अंडर-25 आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया*

*प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है*स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत 1789740229 886 राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत

*हरिद्वार।खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद (हरिद्वार) में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर, महामृत्युंजय आश्रम कांगड़ी रविन्द्रानन्द जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं।

प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में 46 किलोग्राम भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर की शोमा ने प्रथम, इंशिका ने द्वितीय तथा सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 बालिका 39 किलोग्राम भार वर्ग में हरिद्वार की दिव्याशी ने प्रथम तथा ऊधमसिंह नगर की रन्ना ने द्वितीय स्थान हासिल किया।1789740229 629 राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत 1789740229 604 राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत 1789740229 442 राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत 1789740229 602 राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026–27 के अंतर्गत

जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट के लिए शुभकामनाएँ देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

उद्घाटन समारोह में जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी मुकेश कुमार भट्ट (क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, ऋषिकेश), प्रशासनिक अधिकारी पूनम मिश्रा, जितेन्द्र पण्डीर, सहायक प्रशिक्षक अनुराग राठी सहित युवा कल्याण विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारी, खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक, निर्णायक मंडल तथा प्रशिक्षक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *