September 27, 2026
में-37-ई-बसें-चलाने-की-तैयारी-प्रस्तावित-रूटों-में.jpeg

हरिद्वार में 37 ई-बसें चलाने की तैयारी, प्रस्तावित रूटों में होगा विस्तार

कनखल, पुराना आरटीओ और सप्तऋषि क्षेत्र भी ई-बस नेटवर्क से जुड़ेंगे

9 मीटर लंबी, 30 सीटर वातानुकूलित बसों के लिए बस स्टॉप तैयार होंगे

हरिद्वार,  मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को सीसीआर भवन में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में विद्युत बसों के संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रस्तावित मार्गों, मार्गवार बस तैनाती तथा संचालन व्यवस्था पर चर्चा हुई।में 37 ई बसें चलाने की तैयारी प्रस्तावित रूटों में 1790332815 500 हरिद्वार में 37 ई बसें चलाने की तैयारी प्रस्तावित रूटों में

बैठक में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री निखिल शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से योजना प्रस्तुत की। बताया गया कि पीएम-ई-बस सेवा के अंतर्गत हरिद्वार को 37 विद्युत बसें आवंटित हैं। ये बसें 9 मीटर लंबी, 30 सीटर एवं वातानुकूलित होंगी। स्मार्ट सिटी मॉडल के अनुरूप नगर के लगभग 15 किलोमीटर मुख्य क्षेत्र में सर्कुलर सेवा चलायी जाएगी। पूरी योजना एक सर्कुलर मार्ग तथा सात फीडर मार्गों पर आधारित है, ताकि नगर का मुख्य क्षेत्र, औद्योगिक इलाके और प्रमुख तीर्थ मार्ग एक ही नेटवर्क से जुड़ सकें।

सर्कुलर मार्ग हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ऋषिकुल, चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक, बीएचईएल सेक्टर-2 बैरियर, ज्वालापुर, दुर्गा चौक, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार, डामकोठी एवं तुलसी चौक होते हुए पुनः स्टेशन तक प्रस्तावित है। फीडर मार्ग रोशनाबाद–पेंटागन मॉल–शिवालिक नगर–बीएचईएल सेक्टर-2, पतंजलि–जटवाड़ा पुल–दुर्गा चौक–ज्वालापुर, बहादराबाद, लक्सर रोड पर धनपुरा–जगजीतपुर–सिंहद्वार, शांतिकुंज तथा लालढांग दिशा को इस रिंग से जोड़ेंगे। मार्ग एवं स्टॉप परिवहन अधिकारियों के संयुक्त क्षेत्र सर्वेक्षण पर आधारित हैं।1790332815 961 हरिद्वार में 37 ई बसें चलाने की तैयारी प्रस्तावित रूटों में 1790332815 20 हरिद्वार में 37 ई बसें चलाने की तैयारी प्रस्तावित रूटों में 1790332815 381 हरिद्वार में 37 ई बसें चलाने की तैयारी प्रस्तावित रूटों में

पहली बसों की प्राथमिकता सर्कुलर मार्ग तथा रोशनाबाद, बहादराबाद और पतंजलि गलियारों को दी गई है, ताकि इन मार्गों पर प्रतीक्षा समय लगभग दस मिनट के आसपास रहे। शेष मार्गों पर बसें उपलब्ध संख्या के अनुसार चलायी जाएंगी। प्रस्तावित मार्गों पर यात्रियों की सुविधा हेतु बस स्टॉप भी तैयार किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने प्रस्तावित मार्गों में संशोधन करते हुए कनखल चौक, पुराना आरटीओ और सप्तऋषि क्षेत्र को भी नेटवर्क में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि इन इलाकों के लोगों को भी ई-बस सेवा का लाभ मिल सके। संचालन के साथ-साथ चार्जिंग एवं डिपो व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार, अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती, एआरटीओ (प्रशासन) श्रीमती नेहा झा, एआरटीओ रुड़की श्री जितेंद्र चंद्र, प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री संदीप नेगी, उपनिरीक्षक यातायात श्री मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *