September 12, 2026
जिलाधिकारी-ने-खरसाड़ा-के-विद्यालयों-का-किया-भौतिक-निरीक्षण.jpeg

जिलाधिकारी ने खरसाड़ा के विद्यालयों का किया भौतिक निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी ने खरसाड़ा के विद्यालयों का किया भौतिक निरीक्षण
‎‎विद्यालयों में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर बच्चों से किया संवाद, क्षतिग्रस्त आंगन को दुरुस्त करने के निर्देश
‎‎टिहरीअपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने शुक्रवार को विकासखंड नरेन्द्रनगर के अंतर्गत ग्राम खरसाड़ा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज खरसाड़ा पालकोट और राजकीय जूनियर हाईस्कूल खरसाड़ा पालकोट का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई और विद्यालय से संबंधित विषयों की जानकारी ली।1789228550 245 अपर जिलाधिकारी ने खरसाड़ा के विद्यालयों का किया भौतिक निरीक्षण
‎‎राजकीय इंटर कॉलेज खरसाड़ा पालकोट में कक्षा 9 से 12 तक 163 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण की व्यवस्था बेहतर पाई गई। अपर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई, सुविधाओं और विद्यालय की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उपस्थिति पंजिका सहित अन्य आवश्यक पत्रावलियों का भी अवलोकन किया। आपदा के कारण विद्यालय का आंगन क्षतिग्रस्त होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए आंगन को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
‎‎राजकीय जूनियर हाईस्कूल खरसाड़ा पालकोट में कुल 47 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना संचालित पाई गई तथा छात्र-छात्राएं निर्धारित स्कूल ड्रेस में उपस्थित मिले। अपर जिलाधिकारी ने यहां भी बच्चों से संवाद कर पढ़ाई एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया। दोनों विद्यालयों में शिक्षक एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित पाए गए।1789228550 511 अपर जिलाधिकारी ने खरसाड़ा के विद्यालयों का किया भौतिक निरीक्षण
‎‎अपर जिलाधिकारी ने विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई के साथ अन्य रचनात्मक एवं गतिविधि आधारित कार्यों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर भी ध्यान देने को कहा।
‎‎इस दौरान तहसीलदार गजा राजेन्द्र सिंह गुनसोला, प्रभारी प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद उनियाल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *