September 29, 2026
दिवसीय-रोजगार-मेले-में-200-अधिक-युवाओं-का-हुआ.jpeg

एक दिवसीय रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

19 युवाओं का दुबई की कंस्ट्रक्शन सेक्टर में हुआ चयन

युवाओं ने प्रदेश सरकार का जताया आभार, कौशल के आधार पर मिलता है रोजगार

देहरादून  सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन देहरादून की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया।

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन हुआ। रोजगार मेले के दौरान मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत 19 युवाओं का दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार हेतु चयन हुआ।दिवसीय रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में युवाओं को उनके कौशल एवं योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले के दौरान ऑन द स्पॉट 53 युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ। साथ ही 149 युवाओं को द्वितीय राउंड के लिए चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 19 युवाओं का चयन दुबई की कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी में हुआ है।

रोजगार मेले में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत दुबई के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार के अवसरों को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिसमे 300 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवाया। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, इनफॉरमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट, बजाज कैपिटल तथा स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न कंपनियों के लिए 600 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कर रोजगार के लिए ने अपनी रुचि दिखाई।1790697651 284 एक दिवसीय रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ

रोजगार मेले में देहरादून के साथ-साथ अन्य जनपदों से पहुंचे युवाओं ने भी अपनी योग्यता एवं प्रतिभा के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त किए। वही टिहरी गढ़वाल से रोजगार मेले में आए फारसराम भट्ट ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले से उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप रोजगार पाने का बेहतर अवसर दिलाते है।

रोजगार मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा एक ही स्थान पर रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप बेहतर रोजगार प्राप्त हो रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *