September 18, 2026
प्रहारअभियानके-तहत-नशा-बेचने-वालों-पर-प्रहार.jpg

*कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार*

*”ऑपरेशन प्रहार”अभियान’के तहत नशा बेचने वालों पर प्रहार*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों पर कार्यवाही”*

*01आरोपित को स्मैक के साथ धर दबोचा*

*आरोपित के कब्जे से 5.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक ₹500/-नगद बरामद*

*आरोपित पूर्व में भी स्मैक/चरस/चोरी के मामले में जा चुका है जेल

पुलिस मुख्यालय देहरादून उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन/निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेत्तृव में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी द्वारा थाना स्तर पर नशा बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

दिनांक 17-09-2026 को रात्रि दौराने चैकिंग आरोपित चांद रहमान पुत्र अमीर अहमद निवासी गायत्री विहार सराय रोड ज्वालापुर हरिद्वार को सुभाष नगर मक्का मस्जिद के पीछे से 5.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक/500/₹ नगद के साथ पकडा गया।

आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 651/2026धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम व पता आरोपित*

चांद रहमान पुत्र अमीर अहमद निवासी गायत्री विहार सराय रोड ज्वालापुर हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरण*

1-5.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद

2-₹500/-नगद

*आपराधिक इतिहास*

1-मु0अ0स0-79/2020 धारा 8/21 NDPS ACT

2-मु0अ0स0-150/2021 धारा 8/20 NDPS ACT

3-मु0अ0स0-943/2023 धारा 380,411 भा

*पुलिस टीम-*

1-प्रभारी चौकी बाजार उ0नि0 पुष्कर चौहान

2-कांस्टेबल आलोक नेगी

3-कांस्टेबल रवि चौहान

4-कांस्टेबल नरेंद्र राणा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *