September 19, 2026
मातृ-पितृ-तीर्थाटन-योजना-के-अर्न्तगत-उत्तराखण्ड-के-वरिष्ठ-नागरिकों.webp.webp.webp.webp

रूद्रपुर । जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ’’दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन’’ योजना के अर्न्तगत उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क तीर्थ यात्रा हेतु श्री गंगोत्री धाम, श्री बद्रीनाथ धाम, रीठा-मीठा साहिब, नानकमत्ता, कलियर शरीफ (हरिद्वार), ताड़केश्वर (पौड़ी), कालीमठ (रूद्रप्रयाग), जागेश्वर (अल्मोड़ा), गैराड़गोलू (बागेश्वर), गंगोलीहाट (पिथौरागढ़), बैजनाथ (बागेश्वर), ज्वाल्पा (पौड़ी गढ़वाल),महासू देवता हनोल (देहरादून) एवं कालिका (पौड़ी) धाम प्राविधानित किये गये हैं।

उन्होने बताया कि योजना के अन्तर्गत जनपद से 20 सितम्बर को प्रातः 08 बजे 30 वरिष्ठ नागरिकों का दल श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा हेतु पर्यटन आवास गृह नानकमत्ता से प्रस्थान कर रहा हैं। तीर्थ यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा की जा रही हैं। उन्होने बताया कि गढ़वाल मण्डल विकास निगम के निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप ही तीर्थ यात्रियों के भोजन एवं आवास की व्यवस्था यात्रा मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न पड़ावांे पर अवस्थित कुमायूं मण्डल विकास निगम व गढ़वाल मण्डल विकास निगम के पर्यटक आवास गृहों में की जा रही हैं। यात्रियों के लिए फर्स्ट एड किट की व्यवस्था जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा की गयी हैं। उन्होने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु कुमायूं मण्डल विकास निगम नैनीताल द्वारा अपने विभागीय प्रशिक्षित गाईड को यात्रा के साथ भेजा जा रहा हैं। उन्होने बताया कि यह दल 20 सितम्बर से 24 सितम्बर तक श्री बद्रीनाथ की यात्रा हेतु नानकमत्ता से खैरना-कौसानी-बैजनाथ-कर्णप्रयाग-ज्योतिर्मठ, बद्रीनाथ पहुॅचेगा तथा उसी मार्ग से वापसी करते हुए 24 सितम्बर को नानकमत्ता पहुॅचेगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *