September 27, 2026
बेलवाल-के-रावण-मैदान-में-चला-स्वच्छता-अभियान-45.jpeg

रोडी बेलवाल के रावण मैदान में चला स्वच्छता अभियान, 45 बैग कचरा किया एकत्र

स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत ITC मिशन सुनहरा कल एवं SBMA की पहल

हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत ITC मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम (SBMA) द्वारा नगर निगम हरिद्वार के सहयोग से रोडीबेलवाल स्थित रावण मैदान में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।बेलवाल के रावण मैदान में चला स्वच्छता अभियान 45

स्वच्छता अभियान के दौरान टीम द्वारा रावण मैदान एवं उसके आसपास के क्षेत्र में व्यापक सफाई की गई। अभियान में मैदान से प्लास्टिक, कपड़े एवं अन्य प्रकार का कचरा एकत्रित कर कुल 45 बैग कचरा संग्रहित किया गया। एकत्रित कचरे को उचित निस्तारण के लिए नगर निगम हरिद्वार को सौंप दिया गया।

इस अवसर पर अभियान में शामिल सदस्यों एवं स्थानीय लोगों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंकें, कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत विकसित करें।1790332186 123 रोडी बेलवाल के रावण मैदान में चला स्वच्छता अभियान 45 1790332186 479 रोडी बेलवाल के रावण मैदान में चला स्वच्छता अभियान 45 1790332186 346 रोडी बेलवाल के रावण मैदान में चला स्वच्छता अभियान 45 1790332186 250 रोडी बेलवाल के रावण मैदान में चला स्वच्छता अभियान 45 1790332186 728 रोडी बेलवाल के रावण मैदान में चला स्वच्छता अभियान 45 1790332186 57 रोडी बेलवाल के रावण मैदान में चला स्वच्छता अभियान 45 1790332186 854 रोडी बेलवाल के रावण मैदान में चला स्वच्छता अभियान 45

अभियान के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक संस्था या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी के माध्यम से ही सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है।

ITC मिशन सुनहरा कल एवं SBMA द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर लगातार स्वच्छता, जन-जागरूकता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभियान में लोगों से स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।

अभियान का संदेश रहा—
“स्वच्छता में सहभागिता • स्वच्छ भारत • विकसित भारत।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *