September 18, 2026
क्लब-मंदाकिनी-हरिद्वार-के-स्थापना-दिवस.jpg

“शिक्षकों के ज्ञान और समाज के प्रति समर्पण की भावना का हम सम्मान करते हैं” यह विचार लायन्स क्लब मंदाकिनी हरिद्वार के स्थापना दिवस और शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर शिवम अग्रवाल ने व्यक्त किए। लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा ज्हानवी डेल होटल में 19 वां चार्टर नाईट आयोजित किया गया ।इस अवसर पर हरिद्वार के शिक्षकों सुभाष कपिल और शिवानी गोयल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महेंद्र अरोड़ा ने कहा सुभाष कपिल ने जहां सेवा के दौरान बच्चों को अच्छी शिक्षा दी वहीं वह सेवानिवृत्त होने के बाद पत्रकारिता, समाजसेवा और जरुरतमंदों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। शिवानी गोयल निराश्रित बच्चों की शिक्षा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायन्स क्लब के सचिव सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने दोनों शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान की सराहना की। हरदीप सिंह ने बताया कि लायन्स क्लब मंदाकिनी शाखा स्थापना से ही समाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। क्लब मंदाकिनी हरिद्वार के स्थापना दिवस 1789655649 312 लायन्स क्लब मंदाकिनी हरिद्वार के स्थापना दिवस 1789655649 126 लायन्स क्लब मंदाकिनी हरिद्वार के स्थापना दिवससम्मानित दोनों शिक्षकों सुभाष कपिल और शिवानी गोयल ने लायन्स क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर लायन्स क्लब चैयरमेन सौरभ अरोड़ा, अध्यक्ष विकास चौहान कोषाध्यक्ष श्याम कोचर पूर्व अध्यक्ष नवीन चौहान ने भी विचार व्यक्त किए एवं सर्वजीत सिंह ,देवेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा ,राकेश पाहवा, एसएस बेदी ,गुरविंदर सिंह ,महेंद्र मोगा, देवेंद्र मलिक ,दलजीत सिंह, विशाल गुप्ता, ललित ग्रोवर ,कार्तिक भट्ट राहुल कपिल आदि सहित सदस्यों के परिजन भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *