September 2, 2026
WhatsApp-Image-2026-09-01-at-11.03.36-PM-e1788284341660.jpeg

-प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया से अधिसूचित संगठन अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न, 21 वरिष्ठ संपादक सम्मानित

-21 वरिष्ठ संपादकों को किया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
-आज भी बरकरार है प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता-करौली शंकर महाराज

हरिद्वार। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया से अधिसूचित संगठन अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन की उत्तराखंड इकाई के तत्वावधान में प्रांतीय अधिवेशन, वरिष्ठ संपादक सम्मान समारोह एवं वर्तमान दौर में समाचार पत्रों की भूमिका विषय पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन रविवार को प्रेस क्लब सभागार, देवपुरा में किया गया। अधिवेशन में प्रदेश भर से आए साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक समाचार पत्रों के संपादकों ने भाग लिया।में संपादकों का महाकुंभ प्रिंट मीडिया आज भी सबसे
समारोह की अध्यक्षता मिश्री मठ के महामंडलेश्वर परम पूज्य करौली शंकर जी महाराज ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने समाचार पत्रों की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि आज के सोशल मीडिया युग में प्रिंट मीडिया आज भी प्रासंगिक है और उसकी विश्वसनीयता आज भी बरकरार है। सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है, लेकिन लोग समाचार पत्रों में छपी खबर को पढ़कर ही उस पर भरोसा करते हैं। अखबार आज भी समाज का आईना है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता भी योग और तपस्या है, सत्य को बिना लाग-लपेट के लिखना ही सबसे बड़ी साधना है।1788279115 53 हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ प्रिंट मीडिया आज भी सबसे
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हरिद्वार विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में आयुष एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज पत्रकार और पत्रकारिता एक चैलेंजिंग पेशा बन गया है। पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर खबरों को हमारे सामने लाते हैं। खोजपूर्ण और सनसनीखेज खबरों पर पत्रकारों को डराया-धमकाया भी जाता है, मुकदमे दर्ज होते हैं, लेकिन इसके बावजूद पत्रकार सच्चाई को बिना डरे समाज के सामने लाने का हरसंभव प्रयास करते हैं, जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हरिद्वार प्रेस क्लब के नए भवन की मांग को जल्द पूरा किया जाएगा।1788279115 543 हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ प्रिंट मीडिया आज भी सबसे
महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क बंशीधर तिवारी ने कहा कि जमाना बदल गया है और तेजी से बदल रहा है, लेकिन समाचार पत्रों को पढ़ने की आदत आज भी लगातार जारी है। लोग आज भले ही दिन भर सोशल मीडिया पर रहते हों, खबरें शेयर करते हों, लेकिन अगली सुबह उन्हें अखबार का इंतजार रहता ही है। चाय की चुस्की के साथ अखबार पढ़ने का सुख आज भी बरकरार है। इससे पता चलता है कि लोग आज भी अखबारी खबर पर ज्यादा भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग छोटे समाचार पत्रों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है।1788322399 186 हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ प्रिंट मीडिया आज भी सबसे
उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) सरदार सुरजीत सिंह गांधी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज समाचार पत्रों और खबरों का पैटर्न बदल गया है। लोग मसालेदार और चटपटी खबरें पढ़ना ज्यादा पसंद करने लगे हैं, लेकिन अखबार आज भी दूर-दराज के क्षेत्रों में खबरें पहुंचाने और वहां की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम बखूबी कर रहे हैं। समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी अखबार आज भी निभा रहे हैं। उन्होंने सर्वधर्म समभाव पर जोर दिया।1788322399 718 हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ प्रिंट मीडिया आज भी सबसे
श्री गंगा सभा अध्यक्ष एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) नितिन गौतम ने कहा कि हरिद्वार और माँ गंगा की लोकप्रियता का श्रेय समाचार पत्रों एवं पत्रकारों को जाता है। जिनके प्रयास से हरिद्वार और माँ गंगा आज विश्व प्रसिद्ध हैं और देश-विदेश से श्रद्धालु माँ गंगा में स्नान करने आते हैं। हरिद्वार में कुंभ, अर्धकुंभ, कांवड़, सावन मास एवं वर्ष भर पड़ने वाले पर्वों की जानकारी आम जनमानस को पत्रकार और समाचार पत्र ही देते हैं। उन्होंने गंगा सभा की ओर से सभी पत्रकारों को हर सहयोग का आश्वासन दिया।1788322399 3 हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ प्रिंट मीडिया आज भी सबसेएसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि छोटे समाचार पत्र लोकतंत्र की रीढ़ हैं। उन्होंने महानिदेशक सूचना का मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष के लिए आभार जताया और पत्रकार पेंशन, अधिमान्यता और विज्ञापन नीति में सुधार की मांग रखी।
इस अवसर पर पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए 21 वरिष्ठ संपादकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से ब्रजेंद्र हर्ष, गुलशन नैय्यर, रामचंद्र कनौजिया, शैलेंद्र सिंह, राधेश्याम विद्याकुल, कुमकुम शर्मा, निशा शर्मा, काशीराम सैनी, अवधेश शिवपुरी, डॉ. प्रदीप जोशी, शिव कुमार शर्मा, श्रवण अरोड़ा, जयपाल सिंह, राजीव तुम्बड़िया, नरेश दीवान शैली, ओम गौतम फक्कड़, राजेश शर्मा, अविक्षित रमन, प्रवीण झा एवं दया जोशी शामिल रहे।1788279115 667 हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ प्रिंट मीडिया आज भी सबसे
सभी अतिथियों को एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष् संजय मिश्रा ने एसोशिएशन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला व प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष् धर्मेंद्र चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक ललितेन्द्र नाथ व बालकृष्ण शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया। अंत में प्रदेश महामंत्री राजकमल गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार व संपादक मौजूद रहे।
इस मौके पर एसोशिएशन के केंद्रीय महामंत्री विनोद वाजपेयी,कोषाध्यक्ष रामानुज मिश्रा,कार्यकारिणी सदस्य अर्पणा शुक्ला,उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष दिलीप पांडेय के अलावा राजेन्द्र नाथ गोस्वामी,अनिरूद्व भाटी,संजय रावल,रविन्द्र सिंह,प्रतिभा वर्मा,मुकेश वर्मा,प्रदीप गर्ग,संजय संतोषी,एसोसिएशन के प्रदेश सचिव एवं प्रेस क्लब हरिद्वार के महासचिव सूर्यकांत बेलवाल,केके त्रिपाठी,शैलेन्द्र गोदियाल,मेहताब आलम,संजय आर्य,अमित कुमार,त्रिलोक चन्द्र भट्ट,सुभाष कपिल,मुदित अग्रवाल,राज कुमार,अश्वनी अरोड़ा,राहुल वर्मा, अरुण कुमार,देहरादून संयोजक दिगम्बर उपाध्याय, जीत सिंह पैन्यूली,देवभूमि पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री बीड़ी शर्मा, छाबड़ा,शशि शर्मा,बालेश बावलिया,डॉ. रजनीकांत शुक्ला,दीपक नौटियाल,श्रवण झा, विकास चौहान,आनन्द गोस्वामी,रामेश्वर,देवेंद्र जौहरी,अशोक कुमार,सुरेंद्र शर्मा, रत्नमणि डोभाल,रजत चौहान,परमजीत राणा,सुमित यशकल्याण, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *