September 27, 2026
40-का-तेल-भरवाकर-₹9500-की-लूट-उड़ान-भरने-से.jpg

*₹40/- का तेल भरवाकर ₹9,500/- की लूट, उड़ान भरने से पहले कृष साथी संग गिरफ्तार*

*पेट्रोल पम्प लूट का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार*

*तमंचे के दम पर ⛽पेट्रोल पम्प कर्मी से ₹9,500/- लूट फरार हो गए थे दोनों आरोपी*

*दोनों आरोपियों के कब्जे से नगदी, तमंचा और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद*

*घटना का विवरण –*

दिनांक 24.09.2026 की रात सिकन्दरपुर स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम पम्प पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने ₹40 का पेट्रोल भरवाकर पेट्रोल पंप पर नियुक्त कर्मी को ₹200 का नोट दिया गया। पेट्रोल पम्प कर्मी ने जब ₹160 वापस लौटाए तो इसी दौरान उक्त आरोपियों ने उसके हाथ में रखे ₹9,500 रुपये लूट लिये और पीछा करने का प्रयास करने पर तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गये।

घटना के सम्बन्ध में कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0 396/26 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

लुट की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा वारदात के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश देते हुए टीम का गठन किया।

पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार चैकिंग की गयी।

कल दिनांक 26.09.2026 को देर रात्रि में पुलिस टीम ने सिकन्दरपुर-सिरचन्दी मार्ग पर चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने एचपी पेट्रोल पम्प पर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से बचे हुए ₹3,000/-, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या व 01 देशी तमंचा 315 बोर बरामद किया गया।

दर्ज मुकदमे में धारा 3(5), 317(2) बीएनएस एवं 3/25(1-B)(A) आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्तों से पूछताछ एवं आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*नाम पता आरोपित-*

1- वंश उर्फ कृष पुत्र अशोक उर्फ नारायण, निवासी बहेड़ी गुर्जर, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर उम्र 19 वर्ष

2- अमित उर्फ प्रिन्स पुत्र नाथीराम निवासी साधारणसिर थाना नागल सहारनपुर उम्र 20 वर्ष

*बरामदगी-*

1. लूट के ₹3,000/- रुपये

2. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

3. 01 देशी तमंचा 315 बोर

*पुलिस टीम-*

1.उ0नि0 संजीव चौहान

2.उ0नि0 मुकेश नोटियाल

3.हे0का0 गीतम सिंह

4.हे0का0 सिकन्दर तोमर

5.का0 रविन्द्र राणा

6.का0 रमेश चौहान

7.का0 उवैदुल्ला


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *