September 18, 2026
21-एवं-22-सितम्बर-को-दयानन्द-स्टेडियम-में-होगा-हरिद्वार.png

21 एवं 22 सितम्बर को दयानन्द स्टेडियम में होगा हरिद्वार शहर विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ–2026 का आयोजन

अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी

सभी प्रतिभागियों को अपने आवश्यक अभिलेखों सहित प्रातः 8:00 बजे दयानन्द स्टेडियम में उपस्थित होना होगा

हरिद्वार,  युवा कल्याण विभाग हरिद्वार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत खेल महाकुंभ–2026 का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के अनुपालन में विकास खण्ड बहादराबाद की हरिद्वार शहर विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ–2026 प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 एवं 22 सितम्बर 2026 को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय स्थित दयानन्द स्टेडियम, हरिद्वार में किया जाएगा।
खेल महाकुंभ के अंतर्गत अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुष्टियुद्ध (बॉक्सिंग), वॉलीबॉल एवं पिट्ठू जैसी खेल विधाएं शामिल रहेंगी।
खण्ड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक अभिलेखों के साथ प्रातः 8:00 बजे दयानन्द स्टेडियम खेल मैदान में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें। खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *