September 27, 2026
FB_IMG_1790526281877

ADMIN

उत्तराखंड में मौसम विभाग के रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर प्रदेश में बारिश से बने हालात की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने और आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बंद सड़कों, भूस्खलन, नदियों के जलस्तर, राहत-बचाव और बिजली-पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं, उत्तरकाशी और बागेश्वर में फंसे ट्रेकर्स के लिए 28 सितंबर सुबह 6 बजे से हेलीकॉप्टर रेस्क्यू शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा मौसम की स्थिति देखकर संचालित करने और संवेदनशील क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों व गंभीर मरीजों की विशेष निगरानी के भी निर्देश दिए गए।

FB IMG 1790526349745

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *