September 24, 2026
file_0000000084048208be68417245cad8e6

ADMIN

देहरादून में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र मामले को लेकर उत्तराखंड लेखपाल संघ ने विरोध जताया है। लेखपालों पर हुई कार्रवाई के विरोध में संघ ने 25 सितंबर से प्रमाण पत्र जारी करने के कार्य के बहिष्कार का समर्थन किया है। संघ का कहना है कि अत्यधिक कार्यभार के बीच ऑनलाइन अपलोड दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन किया जाता है, ऐसे में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आवेदकों, जन सुविधा केंद्र संचालकों या गिरोह पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल, प्रदेश महामंत्री मेजर सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू बिष्ट, उम्मेद सिंह, संगठन मंत्री रविंद्र दत्त सेमवाल, हरिद्वार जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह तोमर, ऊधमसिंह नगर जिलामंत्री इंदु भट्ट और देहरादून जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह रावत समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20260924 WA0019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *