September 24, 2026
1790265876_NSS-स्थापना-दिवस-पर-वृक्षारोपण-एवं-पर्यावरण-जागरूकता-पदयात्रा-आयोजित.jpg

NSS स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा आयोजित

हरिद्वार, 24 सितंबर 2026। स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, गुरुकुल महाविद्यालय, ज्वालापुर, हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत NSS के लक्ष्य गीत के साथ हुई।

इसके पश्चात संस्थान परिसर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य डॉ. जयलक्ष्मी एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री पंकज कुमार की अध्यक्षता में पदयात्रा की शुरुआत “वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ” के नारों के साथ हुई। इस अवसर पर स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार गौतम, रजिस्ट्रार श्री अनुराग गुप्ता, प्रो. अंजुम सिद्दीकी, प्रो. आशीष कुमार, प्रो वर्षा जी, प्रो. अंकुर चौहान, प्रो. दिलखुश कुमार, प्रो. शुभम, प्रो. वैशाली चौहान, प्रो. उमेश चंद्रा, अकाउंट ऑफिसर श्री धरणीधर वागले, श्री देवेंद्र रावत एवं सुश्री ज्योति सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संस्थान के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी NSS स्वयंसेवकों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है।NSS स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा आयोजित 1790265876 163 NSS स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा आयोजित 1790265876 419 NSS स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा आयोजित 1790265876 324 NSS स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा आयोजित

कार्यक्रम का समापन समाज एवं राष्ट्र की सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सभी NSS स्वयंसेवकों की प्रतिबद्धता के साथ हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनने का संदेश दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *