September 10, 2026
1789032796_PM-RAHAT-योजना-का-व्यापक-प्रचार-प्रसार-कर-सड़क-दुर्घटना-पीड़ितों-को.jpeg

PM-RAHAT योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर सड़क दुर्घटना पीड़ितों को दिलाएं कैशलेस उपचार का लाभ — जिलाधिकारी

* हरिद्वार * सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित PM-RAHAT योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विगत दिवस CCR में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस, स्वास्थ्य एवं सूचना विभाग को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाई जाए, ताकि सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को समय से उपचार एवं योजना का लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से अस्पतालों में फ्लेक्स/बैनर के माध्यम से PM-RAHAT योजना का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए, जिससे दुर्घटना पीड़ितों एवं उनके परिजनों को अस्पताल पहुंचते ही योजना की जानकारी प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी संबंधित अस्पतालों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ित योजना के अंतर्गत कैशलेस उपचार का लाभ प्राप्त कर सकें।PM RAHAT योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1789032796 620 PM RAHAT योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर सड़क दुर्घटना पीड़ितों को

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समयबद्ध चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और योजना के लाभ से किसी पात्र व्यक्ति को वंचित न रहने देने पर विशेष जोर दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *