September 30, 2026
IMG-20260930-WA0101

प्रवेश राय 

हरिद्वार में शराब की दुकानों पर तय कीमत से ज्यादा पैसे लेने की शिकायतों को लेकर आबकारी विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला के निर्देश पर विभाग की टीमों ने लगातार दूसरे दिन कई शराब की दुकानों पर अचानक जांच की।

इस दौरान आबकारी कर्मचारी ग्राहक बनकर करीब 12 शराब की दुकानों पर पहुंचे और खुद शराब खरीदकर जांच की कि कहीं दुकानदार तय कीमत से ज्यादा पैसे तो नहीं ले रहे हैं। टीम ने रोशनाबाद, सलेमपुर, जमालपुर खुर्द, भगवानपुर और नया गांव समेत कई इलाकों में दुकानों की जांच की।

 

जांच के दौरान किसी भी दुकान पर ओवररेटिंग का मामला सामने नहीं आया। टीमों ने शराब की कीमत और ग्राहकों से लिए जा रहे पैसे का मिलान किया। अचानक हुई इस जांच से शराब दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

आबकारी विभाग का कहना है कि शराब की बिक्री तय कीमत पर हो, इसके लिए आगे भी इसी तरह अचानक जांच की जाएगी। ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की लगातार दूसरे दिन हुई चेकिंग से शराब कारोबारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *