September 23, 2026
1790176235_SSP-हरिद्वार-नवनीत-सिंह-के-नेतृत्व-में-नशे-की-खेप.jpg

*कोतवाली कनखल*

*SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में नशे की खेप पर कनखल पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

*लगभग 32 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 03 गांजा तस्कर पुलिस ने दबोचे*

*नशे के कारोबार की कमर तोड़ने हेतु SSP नवनीत सिंह ने जिले में कर रखी हैं कई टीमें तैनात*

*धोखा देने के लिये ट्रॉली बैग और कट्टे में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा*

*एक-एक किलो के पैकेट बनाकर की जा रही थी तस्करी*

*कहां से लाये और कहां खपाने की थी योजना पुलिस कर रही डिटेल इन्वेस्टिगेशन*

*पुलिस/जनता की नजरों से बचने के लिए कपड़ों के ट्रॉली बैग का किया जा रहा था इस्तेमाल*

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस द्वारा नशा तस्करों सहित वांछित अपराधियों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, गुण्डा तत्वों एवं हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में नशे की खेप

इसी क्रम में दिनांक 23.09.2026 को कनखल पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान श्रीयंत्र पुल से बैरागी कैंप की ओर पैदल आते तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो ट्रॉली बैग एवं एक सफेद रंग के कट्टे में पैकेट बनाकर टेप से लपेटा गया लगभग 32 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांजे को छोटे-छोटे पैकेटों में, लगभग एक-एक किलो के पैकेट बनाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपियों द्वारा कपड़ों के ट्रॉली बैग का इस्तेमाल किया जा रहा था।

बरामदगी के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली कनखल में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां खपाने की थी योजना पुलिस कर रही डिटेल इन्वेस्टिगेशन।

*नाम पता आरोपित*

1. दिपेश पुत्र गोल्डन झा निवासी बैरागी कैंप, ट्रांसफर वाली गली, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार

2. ⁠रणजीत लाकड़ा पुत्र विशु लाकड़ा निवासी ठोकर नंबर 10, झुग्गी-झोपड़ी, थाना कोतवाली कनखल, हरिद्वार

3. ⁠आदित्य राय पुत्र मुकेश राय निवासी मीना बाजार, लोहाघाट, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत।

*बरामदगी*

* दिपेश के कब्जे से 11 किलो 35 ग्राम गांजा

* रणजीत के कब्जे से 14 किलो 32 ग्राम गांजा

* आदित्य के कब्जे से 07 किलो 32 ग्राम गांजा

*कुल बरामदगी*

(लगभग 32 किलो ग्राम अवैध गांजा)

पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 मनोज गैरोला

2. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह रावत

3. अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी

4. हे0का0 188 प्रमोद शर्मा

5. का0 1312 रणजीत सिंह

6. का0 1185 गजय तोमर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *