September 10, 2026
एवं-वीवीपैट-वेयरहाउस-का-त्रैमासिक-भौतिक-निरीक्षण-किया.jpeg

रुद्रपुर  जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित (ईवीएम एवं वीवीपैट) वेयरहाउस का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था,डबल लॉक सिस्टम,अग्निशमन यंत्रों,सीसीटीवी कैमरों तथा साफ-सफाई व रख-रखाव की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने तैनात सुरक्षाकर्मियों को कड़े पहरे और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिक कार्य है। इस प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील और लॉकिंग व्यवस्था की जांच की जाती है।एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया 1788970510 147 ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी,बीजेपी से गजेन्द्र सिंह व कांग्रेस से ललित बिष्ट मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *