September 3, 2026
संस्थान-18वां-स्थापना-दिवस-हवन-पूजन-के-साथ-सत्र.jpg

एसडीआईएमटी संस्थान 18वां स्थापना दिवस हवन पूजन के साथ सत्र प्रारम्भ

हरिद्वार 3 सितम्बर। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी (एसडीआईएमटी) ने अपना 18 वां स्थापना दिवस हवन पूजन के साथ धूम-धाम से मनाया। जिसमें संस्थान के अध्यापकगणो के साथ – साथ सभी छात्र-छात्राओं ने हवन में आहूति डाली। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ जयलक्ष्मी ने बताया कि संस्थान की स्थापना आज ही के दिन 3 सितम्बर 2009 को की गयी थी। संस्थान में एम0बी0ए0, बी0बी0ए, बी0सी0ए0 एवं पोलिटेक्निक कोर्स का संचालन हो रहा है। स्वामी दर्शनानन्द गुरूकुल महाविद्यालय के आचार्य विरक्त देव एवं स्वामी नारायण देव ने बताया कि एसडीआईएमटी का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्राचीन शिक्षा के साथ – साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान कराना है।संस्थान 18वां स्थापना दिवस हवन पूजन के साथ सत्र 1788450229 51 एसडीआईएमटी संस्थान 18वां स्थापना दिवस हवन पूजन के साथ सत्र 1788450229 837 एसडीआईएमटी संस्थान 18वां स्थापना दिवस हवन पूजन के साथ सत्र 1788450229 533 एसडीआईएमटी संस्थान 18वां स्थापना दिवस हवन पूजन के साथ सत्र पं. हेमंत तिवारी ने हवन की महत्ता पर प्रकाश डाला, उन्होंनंे बताया कि यज्ञ के द्वारा की गयी पूजा समस्त पूजा में सर्वश्रेष्ठ हैं, क्यों कि इसमें प्रत्यक्ष रूप से अग्नि देव आहूति ग्रहण करते है और हमारा कल्याण करते है। इस अवसर पर हवन में आहूती देने वालों में श्री कश्मीरी लाल गोयल, श्रीमति चमेली देवी, डॉ0 जयलक्ष्मी, अशोक गोतम, पंकज चौधरी, अनुराग गुप्ता, आशीष कुमार, धरणीधर वाग्ले, वर्षा रानी, ज्योति राजपूत, उमेश चंद्रा, देवेन्द्र सिंह रावत, दिलखुश, वैशाली चौहान, शुभम सिंह, अंकुर चौहान के साथ-साथ संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *