September 15, 2026
महाकुम्भ-2026-27-मुख्यमंत्री-चैम्पियनशिप-ट्रॉफी-राज्य-स्तरीय-प्रतियोगिता.jpeg

खेल महाकुम्भ 2026-27 : मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन योगासन स्पर्धाओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

अंडर-19 एवं अंडर-25 बालिका वर्ग की योगासन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

हरिद्वार, खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत आयोजित मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन योगासन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-19 एवं अंडर-25 बालिका वर्ग की रिदमिक पेयर, आर्टिस्टिक पेयर तथा आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।महाकुम्भ 2026 27 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे—

अंडर-19 बालिका वर्ग (योगासन रिदमिक पेयर) में प्राचीका मिश्रा एवं अद्विशी ने प्रथम, मानसी एवं रिद्धिमा ने द्वितीय तथा प्रीति एवं अंशिका कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों स्थानों पर हरिद्वार जनपद की खिलाड़ियों ने बाजी मारी।

अंडर-19 बालिका वर्ग (योगासन आर्टिस्टिक पेयर) में तनिष्का अग्रवाल एवं प्रतिभा यादव प्रथम, दिव्यांशी एवं महक रावत द्वितीय तथा अन्नू पाल एवं गुनगुन तृतीय स्थान पर रहीं। तीनों विजेता जोड़ियां हरिद्वार जनपद से रहीं।

अंडर-19 बालिका वर्ग (योगासन आर्टिस्टिक सिंगल) में रेहाना (हरिद्वार) प्रथम, सौम्या शर्मा (पौड़ी गढ़वाल) द्वितीय तथा तनिष्का (ऊधमसिंह नगर) तृतीय स्थान पर रहीं।

अंडर-25 बालिका वर्ग (योगासन आर्टिस्टिक पेयर) में साक्षी सती एवं अमीषा चौहान (देहरादून) प्रथम, हिमांशी एवं साक्षी (हरिद्वार) द्वितीय तथा खुशी एवं सृष्टि (देहरादून) तृतीय स्थान पर रहीं।

अंडर-25 बालिका वर्ग (योगासन आर्टिस्टिक सिंगल) में देवी (देहरादून) प्रथम, पिंकी (हरिद्वार) द्वितीय तथा अंशिका (हरिद्वार) तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के समापन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री रविन्द्र भण्डारी ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया।1789483604 326 खेल महाकुम्भ 2026 27 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

इस अवसर पर *नोडल खेल महाकुम्भ 2026 सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षक दल अधिकारी यमकेश्वर श्रीमती पूनम मिश्रा,उत्तरकाशी से संयोजक श्रीमति पूनम मिश्रा, खेल विभाग के खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा निर्णायक मंडल के सदस्य धनराज, कु० करूणा, टीना चौधरी, राकेश वर्मा, दीपिका अधिकारी, शशांक,प्रियांशु,पवन,मनमोहन,कमलेश,अभिनव शाह एवं विपिन सहित युवा कल्याण विभाग के व्यायाम एवं खेल प्रशिक्षक तथा अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *