September 21, 2026
वासियों-की-समस्याओं-को-त्वरित-निस्तारण-के-उदेश्य-से.jpeg

जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम

जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 68 समस्याएं/ शिकायतें दर्ज की गई,जिसमें मौके पर 32 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारीवासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से

हरिद्वार  जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 68 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 32 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह निवासी ग्राम बंजारेवाला ग्रंट ने गंभीर रूप से बीमार पत्नी के इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी आलम मीर निवासी ग्राम जैनपुर मुबारिकपुर लक्सर ने काफी दिनों से  राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर रखा था जिसको जल्द से जल्द बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। बृजानन्द शर्मा निवासी सीतापुर ने वोटर आईडी कार्ड अपडेट कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी सूरज कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह ने अपनी कृषि भूमि जिसका खाता संख्या 00041 खसरा नं 23 रकबा 0.0970 हैक्टर में कुल भाग 0.0970 जो सजनपुर पीली की भूमि मौके ओर कम हो रही है ,जिसकी पैमाईश कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी समस्त देवनगर निवासियों ने वार्ड संख्या 12 में जिसमें मकान संख्या जे 1 से देवनगर मुख्य मार्ग से जोड़ता है,जिसकी लम्बाई करीब 250 मीटर है,इस मार्ग को स्थिति बहुत खराब है ,जिसपर जल्द से जल्द सड़क बनाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी सुरेंद्र सैनी ने जनपद हरिद्वार  में डेंगू और स्वाइन फ्लू के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए उनके रोकथाम को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी रुहेला ने अपनी रुकी हुई वृद्धावस्था पेंशन दोबारा दिलाए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।1789986199 375 जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से 1789986199 78 जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी1789986199 104 जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से 1789986199 78 जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 290 शिकायतें तथा एल 2 पर 84 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,जॉइन्ट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ,डीपीआरओ मुस्तफा खां,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विपिन चौहान, परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *