September 5, 2026
के-निर्देशन-में-सुमननगर-बहादराबाद-में-जलभराव-की-स्थिति.jpg

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सुमननगर बहादराबाद में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की टीमें लगातार मौके पर तैनात*

*सक्शन मशीन, पंप सेट और जेसीबी के माध्यम से युद्धस्तर पर जल निकासी कार्य जारी, प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर प्रशासन की सतत निगरानी*

*हरिद्वार।  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार बहादराबाद क्षेत्र के सुमननगर में भारी वर्षा के कारण उत्पन्न जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, कानूनगो, तहसील प्रशासन, सिंचाई विभाग, पंचायत विभाग, आरकेओ तथा अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें लगातार मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं जल निकासी कार्य कर रही हैं।के निर्देशन में सुमननगर बहादराबाद में जलभराव की स्थिति 1788529492 921 जिलाधिकारी के निर्देशन में सुमननगर बहादराबाद में जलभराव की स्थिति 1788529492 669 जिलाधिकारी के निर्देशन में सुमननगर बहादराबाद में जलभराव की स्थिति 1788529492 144 जिलाधिकारी के निर्देशन में सुमननगर बहादराबाद में जलभराव की स्थिति 1788529492 24 जिलाधिकारी के निर्देशन में सुमननगर बहादराबाद में जलभराव की स्थिति 1788529492 970 जिलाधिकारी के निर्देशन में सुमननगर बहादराबाद में जलभराव की स्थिति

भारी वर्षा के बाद प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और जलभराव वाले स्थानों पर तेजी से जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा प्रभावित नागरिकों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जल निकासी के लिए तीन माध्यमों से लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में सक्शन मशीनों के माध्यम से जल निकाला जा रहा है, पंप सेट लगाकर जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी की जा रही है तथा जेसीबी मशीनों द्वारा नालियों की खुदाई एवं सफाई कर जल निकासी का मार्ग सुचारु बनाया जा रहा है।

सुमननगर की गली संख्या 03 और 04 में विशेष अभियान चलाकर पंप सेट लगाए गए हैं। अब तक पंप सेटों के माध्यम से लगभग 35 लाख लीटर, शिविर के माध्यम से 15 लाख लीटर तथा नमामि गंगे की रुदकी शिविर टीम द्वारा भी लगभग 15 लाख लीटर पानी की निकासी की जा चुकी है। वर्तमान में भी जल निकासी कार्य लगातार जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जलभराव पूरी तरह समाप्त होने तक राहत एवं जल निकासी अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए है तथा जलभराव की समस्या के पूर्ण समाधान तक आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *