September 15, 2026
के-निर्देशों-के-क्रम-में-शिकायतकर्ता-श्रीमती-गीता-पत्नी.jpeg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शिकायतकर्ता श्रीमती गीता पत्नी अंकित निवासी शिकारपुर लंढौरा के आवास में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारू

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ता के आवास का किया स्थलीय निरीक्षण

जल निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों में पेयजल आपूर्ति की गई सुचारू

पेयजल आपूर्ति सुचारू होने पर शिकायतकर्ता एवं कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का किया आभार व्यक्त

हरिद्वार, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विगत दिवस मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा के दौरान शिकायतकर्ता श्रीमती गीता पत्नी अंकित, निवासी शिकारपुर लंढौरा से दूरभाष पर पानी की समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। मुख्यमंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करने तथा पेयजल निगम को पेयजल व्यवस्था शीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र आज श्रीमती गीता पत्नी अंकित, निवासी शिकारपुर लंढौरा के आवास पहुंचे और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।के निर्देशों के क्रम में शिकायतकर्ता श्रीमती गीता पत्नी
अधिशासी अभियंता पेयजल निगम राजेश गुप्ता ने अवगत कराया कि शिकारपुर लंढौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक कॉलोनी बनाई गई है, जहां कॉलोनीवासियों को अस्थायी रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा था।पेयजल लाइन में पानी का प्रेशर कम होने के कारण पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो पा रहा था।मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में कॉलोनी में निर्मित नई पानी की टंकी से पानी की सप्लाई शिकायतकर्ता एवं अन्य कॉलोनीवासियों को कल सायंकाल से ही पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि शिकायतकर्ता के आवास सहित पूरी कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। उन्होंने श्रीमती गीता के आवास पर पहुंचकर पानी की आपूर्ति का जायजा लिया तथा यह भी देखा कि कॉलोनीवासियों की पानी की टंकियों में भी पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति हो रही है कि नहीं। उन्होंने पाया कि शिकायतकर्ता के आवास एवं कॉलोनी में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति हो रही है।1789470150 755 मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शिकायतकर्ता श्रीमती गीता पत्नी
पेयजल आपूर्ति सुचारू होने पर शिकायतकर्ता श्रीमती गीता एवं कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम जी.एस. तोमर, अधिशासी अभियंता विद्युत यांत्रिक शाखा सुधीर कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम.खान, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लंढौरा हेमंत कुमार सहित कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *