September 27, 2026
में-पंचायत-उपचुनाव-का-कार्यक्रम-घोषित-12-अक्टूबर-को.png

*रुद्रप्रयाग में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 12 अक्टूबर को मतदान और 14 को होगी मतगणना*

जनपद रुद्रप्रयाग के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के पदों पर उप निर्वाचन कराए जाने हेतु कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री विशाल मिश्रा द्वारा उप निर्वाचन की समय-सारणी निर्धारित की गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने की तिथि 30 सितंबर और 01 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। 03 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। 04 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। 05 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से चुनाव प्रतीक आवंटन किया जाएगा।

12 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 14 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना संपादित की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को उक्त समय-सारणी के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *