September 3, 2026
को-मिली-बड़ी-सौगात-अब-आधार-अपडेट-के-लिए.jpeg

हरिद्वार को मिली बड़ी सौगात: अब आधार अपडेट के लिए नहीं जाना पड़ेगा देहरादून, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया अत्याधुनिक UIDAI आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ

हरिद्वार में शुरू हुआ उत्तराखंड का आधुनिक UIDAI आधार सेवा केंद्र, अब जिले में ही मिलेंगी सभी प्रमुख आधार सेवाएं

मंत्री मदन कौशिक ने स्वयं कराया आधार अपडेट, नागरिकों से बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर कराने की अपील

हरिद्वार,  हरिद्वार जिले के नागरिकों के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हरिद्वार में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र (ASK) की शुरुआत कर जिले को बड़ी डिजिटल सुविधा की सौगात दी। कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने फीता काटकर इस केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया और स्वयं अपना आधार अपडेट कराकर नागरिकों को यह संदेश दिया कि अब आधार से जुड़ी हर महत्वपूर्ण सेवा हरिद्वार में ही उपलब्ध होगी।को मिली बड़ी सौगात अब आधार अपडेट के लिए
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों का Mandatory Biometric Update (MBU) समय पर अवश्य कराया जाए। यह अपडेट स्कूल प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए बेहद आवश्यक है। UIDAI द्वारा 30 सितंबर 2026 तक यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत डिजिटल उत्तराखंड और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर, सरल और समयबद्ध सेवाएं अपने ही जिले में मिल सकेंगी।
अब आधार नामांकन, मोबाइल नंबर,फोटो अपडेट और पता परिवर्तन, जनसांख्यिकीय एवं बायोमेट्रिक अपडेट, त्रुटि सुधार, शिकायत निवारण सहित सभी आवश्यक आधार सेवाओं के लिए नागरिकों को देहरादून जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे हरिद्वार, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर और आसपास के लाखों लोगों को समय और धन दोनों की बचत होगी।1788451414 344 हरिद्वार को मिली बड़ी सौगात अब आधार अपडेट के लिए

निदेशक कुमार उज्ज्वल ने अवगत कराया  कि आधार सेवा केंद्र सीधे यूआईडीएआई द्वारा संचालित किए जाते हैं। ये केंद्र पूर्णतः समावेशी एवं निवासी अनुकूल बनाए गए हैं, जिनमें व्हीलचेयर सुगम्यता, सुगम्य शौचालय, तथा एक समर्पित शिकायत निवारण तंत्र जैसी सुविधाएं शामिल हैं साथ ही केंद्र को आठ आधुनिक संचालन किटों से सुसज्जित किया गया है, जिससे नागरिकों को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं मिल सकेंगी। यह केंद्र सार्वजनिक अवकाश छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में संचालित रहेगा।1788451414 602 हरिद्वार को मिली बड़ी सौगात अब आधार अपडेट के लिए
उन्होंने कहा कि प्रत्येक आधार सेवा केंद्र का प्रबंधन एक यूआईडीएआई आधार सेवा केंद्र प्रबंधक द्वारा किया जाता है, जो निवासियों से शिकायतें प्राप्त करता है और उनके समयबद्ध की समाधान सुविधा प्रदान करता है। निवासी यूआईडीएआई आधार अपॉइंटमेंट पोर्टल: https://bookappointment.uidai.gov.in/ पर जाकर आधार सेवा केंद्र में आधार सेवाओं हेतु ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं।1788451414 350 हरिद्वार को मिली बड़ी सौगात अब आधार अपडेट के लिए
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी,पार्षद सत्येंद्र चौधरी, उप महानिदेशक अविनाश अग्रवाल, यूआईडीएआई एसीटेट मैनेजर नीतीश सैनी, ब्रांच मैनेजर गौरव राणा,सागर सिंह चौहान, सुभाष शर्मा,नागेन्द्र सिंह,सत्यपाल चौहान, यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली एवं मीडिया प्रतिनिधि, यूआईडीएआई आधार सेवा केंद्र के कर्मचारी और सेवा प्रदाता कंपनी मेसर्स बीएलएस इंटरनेशनल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *