September 2, 2026
पुलिस-ने-बरामद-की-दो-नाबालिक-बालिका.jpeg

कोतवाली मंगलौर

हरिद्वार पुलिस ने बरामद की दो नाबालिक बालिका

जम्मू कश्मीर कटरा से सीआईयू व मंगलौर पुलिस ने ढूंढ निकाले नाबालिक बालिकाऐ

घर से नाराज होकर निकली थी दोनों नाबालिक लड़कियां

अपनी बच्चियों को सकुशल प्रकार परिजनों की आंखों में छलके आंसू पुलिस को किया धन्यबाद

मंगलौर पुलिस द्वारा दिन-रात मेहनत कर ढूंढ निकाली नाबालिक, बालिकाऐ

दिनांक 25.8.2026 को वादी निवासी मंगलौर द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री 14 वर्ष तथा उसकी सहेली उम्र 16 वर्ष का दिनांक 24.8.2026 को घर से स्कूल के लिए जाना तथा वापस ना लौट आना के संबंध में अंतर्गत धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया।पुलिस ने बरामद की दो नाबालिक बालिका 1788279868 777 हरिद्वार पुलिस ने बरामद की दो नाबालिक बालिका

प्रकरण दो नाबालिक बच्चियों का घर से बिना बताए हुए जाने के संबंध में था जिस पर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर को एक टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा एक टीम का गठन किया गया टीम द्वारा जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, दिल्ली तथा जनपद हरिद्वार देहरादून में अनेकों बस अड्डा, धर्मशाला, ऑटो स्टैंड रेलवे स्टेशन, आदि अनेकों सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए मोबाइल के लोकेशन इत्यादि प्राप्त किए गए।1788279868 913 हरिद्वार पुलिस ने बरामद की दो नाबालिक बालिका 1788279868 900 हरिद्वार पुलिस ने बरामद की दो नाबालिक बालिका

जिसका लोकेशन चंडीगढ़ होते हुए जम्मू कश्मीर पाया गया मंगलौर पुलिस टीम द्वारा जम्मू कश्मीर में डेरा डाला गया जिसके फलस्वरुप दोनों बालिकाओं को बरामद किया बालिकाओ को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद अदा किया गया।

पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक नितिन बिष्ट
2-कांस्टेबल उत्तम
3-कांस्टेबल विनोद
4-कांस्टेबल महिपाल-सीआईयू रुड़की


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *